शक्तिधर अधिकारी

शक्तिधर अधिकारी
शक्तिधर अधिकारी : पंचपरगनिया साहित्य के अग्रज रचनाकार जन्म और शिक्षा 5 जनवरी 1940 को राँची ज़िले के बुंडू प्रखंड के गोसाईंडीह गाँव में शक्तिधर अधिकारी का जन्म हुआ। पिता का नाम रामेश्वर दास अधिकारी और माता का नाम बिंदा देवी था। बचपन से ही वे पढ़ाई में रुचि रखते थे। प्रारंभिक शिक्षा काँची स्कूल से हुई और वहीं से मिडिल परीक्षा उत्तीर्ण की।   1955 ई. में उन्होंने बुंडू हाई स्कूल से मैट्रिक पास किया। आगे की पढ़ाई के लिए वे टाटा कॉलेज, चाईबासा गए, किंतु पारिवारिक विवादों के कारण आई.ए. की परीक्षा नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने 1959-61 में बुंडू शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया और 1962 में एक माध्यमिक विद्यालय में सरकारी सेवा शुरू की।   साहित्यिक जागरण सरकारी सेवा के साथ-साथ उनके भीतर का साहित्यकार सक्रिय रहा। पंचपरगनिया भाषा विकास समिति के गठन के समय वे भी साहित्य और संगीत सृजन में जुट गए। वे सहज ही गीत और कविताएँ रच देते थे। उनकी रचनाएँ बिहान, आदिवासी और जनमानस पत्रिकाओं में प्रकाशित हुईं।   - बिहान पत्रिका में उनके निबंध “योग और भक्ति” तथा “शाकाहार का महत्व” प्रकाशित हुए।   …