UPSC CSE Mains GS-III AGRICULTURE QUESTIONS

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated

2013

  1. भारत में बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए खाद्य उद्योग में गुलाबी क्रांति प्रोन्नति हेतु उपायों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इस कथन पर आलोचनात्मक प्रकाश डालिए। (विषय/टॉपिक: क्रांति, अंक: 10)

  2. भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार, कृषि उत्पादकता और गरीबी उन्मूलन के बीच संबंध स्थापित कीजिए। भारत में कृषि अनुकूल भूमि सुधारों के रूपांकन व अनुपालन में कठिनाइयों की विवेचना कीजिए। (विषय/टॉपिक: अर्थव्यवस्था, अंक: 10)

  3. राष्ट्रीय व राजकीय स्तर पर कृषकों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायताएं कौन-कौन-सी हैं? कृषि आर्थिक सहायता व्यवस्था का उसके द्वारा उत्पन्न विकृतियों के संदर्भ में आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (विषय/टॉपिक: सब्सिडी, अंक: 10)

  4. खाद्य सुरक्षा बिल से भारत में भूख व कुपोषण के विलोपन की आशा है। उसके प्रभावी कार्यान्वयन में विभिन्न आशंकाओं का समालोचनात्मक विवेचना कीजिए। साथ ही यह भी बताएं कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) में इससे कौन-सी चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं? (विषय/टॉपिक: बिल, अंक: 10)


2014

  1. एक दृष्टिकोण यह भी है कि राज्य अधिनियमों के अधीन स्थापित कृषि उत्पादन बाज़ार समितियों (APMCs) ने भारत में न केवल कृषि के विकास को बाधित किया है, बल्कि वे खाद्यवस्तु महंगाई का कारण भी रही हैं। समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए। (विषय/टॉपिक: APMC, अंक: 12.5)

  2. भूमि अर्जन, पुनरुद्धार और पुनर्वासन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 पहली जनवरी, 2014 से प्रभावी हो गया है। इस अधिनियम के लागू होने से कौन-से महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकलेगा? भारत में उद्योगीकरण और कृषि पर इसके क्या परिणाम होंगे? (विषय/टॉपिक: भूमि अर्जन, अंक: 12.5)

  3. ‘गांवों में सहकारी समिति को छोड़कर, ऋण संगठन का कोई भी अन्य ढांचा उपयुक्त नहीं होगा।’ – अखिल भारतीय ग्रामीण ऋण सर्वेक्षण। भारत में कृषि वित्त की पृष्ठभूमि में, इस कथन पर चर्चा कीजिए। कृषि वित्त प्रदान करने वाली वित्तीय संस्थाओं को किन बाध्यताओं और कसौटियों का सामना करना पड़ता है? ग्रामीण सेवार्थियों तक बेहतर पहुंच और सेवा के लिए प्रौद्योगिकी का किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है? (विषय/टॉपिक: वित्तीय, अंक: 12.5)


2015

  1. ‘डिजिटल भारत’ कार्यक्रम खेत उत्पादकता और आय को बढ़ाने में किसानों की किस प्रकार सहायता कर सकता है? सरकार ने इस सम्बन्ध में क्या कदम उठाए हैं? (विषय/टॉपिक: डिजिटल भारत, अंक: 12.5)

  2. ग्रामीण क्षेत्रों में कृषीतर रोज़गार और आय का प्रबन्ध करने में पशुधन पालन की बड़ी संभाव्यता है। भारत में इस क्षेत्रक की प्रोन्नति करने के उपयुक्त उपाय सुझाते हुए चर्चा कीजिए। (विषय/टॉपिक: पशुधन, अंक: 12.5)

  3. भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का विकास करने की राह में विपणन और पूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में क्या बाधाएं हैं? क्या इन बाधाओं पर काबू पाने में ई-वाणिज्य सहायक हो सकता है? (विषय/टॉपिक: विपणन, SCM, अंक: 12.5)

  4. भारत में कृषि भूमि धारणों के पतोन्मुखी औसत आकार को देखते हुए, जिसके कारण अधिकांश किसानों के लिए कृषि अलाभकारी बन गई है, क्या संविदा कृषि को और भूमि को पट्टे पर देने को बढ़ावा दिया जाना चाहिए? इसके पक्ष-विपक्ष का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। (विषय/टॉपिक: संविदा कृषि, अंक: 12.5)

  5. प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के द्वारा कीमत सहायिकी का प्रतिस्थापन भारत में सहायिकियों के परिदृश्य का किस प्रकार परिवर्तन कर सकता है? चर्चा कीजिए। (विषय/टॉपिक: DBT, अंक: 12.5)


2016

  1. जल-उपयोग दक्षता से आप क्या समझते हैं? जल-उपयोग दक्षता को बढ़ाने में सूक्ष्म सिंचाई की भूमिका का वर्णन कीजिए। (विषय/टॉपिक: सूक्ष्म सिंचाई, अंक: 12.5)

  2. ऐलीलोपैथी क्या है? सिंचित कृषि-क्षेत्रों की प्रमुख फसल पद्धतियों में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए। (विषय/टॉपिक: प्रणाली, अंक: 12.5)

  3. भारतीय कृषि की प्रकृति की अनिश्चितताओं पर निर्भरता के मद्देनज़र, फसल बीमा की आवश्यकता की विवेचना कीजिए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (विषय/टॉपिक: नीति, अंक: 12.5)

  4. कृषि विकास में भूमि सुधारों की भूमिका की विवेचना कीजिए। भारत में भूमि सुधारों की सफलता के लिए उत्तरदायी कारकों को चिह्नित कीजिए। (विषय/टॉपिक: विकास, अंक: 12.5)


2017

  1. सस्यन तंत्र में धान और गेहूँ की गिरती हुई उपज के लिए क्या-क्या मुख्य कारण हैं? तंत्र में फसलों की उपज के स्थिरीकरण में, सस्य विविधीकरण किस प्रकार मददगार होता है? (विषय/टॉपिक: उपज, अंक: 15)

  2. भारत में स्वतंत्रता के बाद कृषि में आई विभिन्न प्रकारों की क्रांतियों को स्पष्ट कीजिए। इन क्रांतियों ने भारत में गरीबी उन्मूलन और खाद्य सुरक्षा में किस प्रकार सहायता प्रदान की है? (विषय/टॉपिक: क्रांति, अंक: 10)

  3. लागत प्रभावी छोटी प्रक्रमण इकाई की अल्प स्वीकार्यता के क्या कारण हैं? खाद्य प्रक्रमण इकाई गरीब किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने में किस प्रकार सहायक होगी? (विषय/टॉपिक: लघु किसान, अंक: 10)

  4. सहायिकियां (Subsidies) सस्यन प्रतिरूप, सस्य विविधता और कृषकों की आर्थिक स्थिति को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? लघु और सीमांत कृषकों के लिए, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य और खाद्य प्रसंस्करण का क्या महत्व है? (विषय/टॉपिक: सब्सिडी, अंक: 15)


2018

  1. बागवानी फार्मों के उत्पादन, उसकी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करने में राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM) की भूमिका का आकलन कीजिए। यह किसानों की आय बढ़ाने में कहाँ तक सफल हुआ है? (विषय/टॉपिक: मिशन, अंक: 15)

  2. गत वर्षों में कुछ विशेष फसलों पर जोर ने सस्यन पैटर्न में किस प्रकार परिवर्तन ला दिए हैं? मोटे अनाजों (मिलेटों) के उत्पादन और उपभोग पर बल को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए। (विषय/टॉपिक: पैटर्न, अंक: 15)

  3. फलों, सब्ज़ियों और खाद्य पदार्थों के आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में सुपरबाज़ारों की भूमिका की जांच कीजिए। वे बिचौलियों की संख्या को किस प्रकार खत्म कर देते हैं? (विषय/टॉपिक: SCM, अंक: 10)

  4. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से आप क्या समझते हैं? न्यूनतम समर्थन मूल्य कृषकों का निम्न आय फंदे से किस प्रकार बचाव करेगा? (विषय/टॉपिक: MSP, अंक: 10)


2019

  1. एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) किस सीमा तक कृषि उत्पादन को संधारित करने में सहायक है? (विषय/टॉपिक: प्रणाली, अंक: 10)

  2. जल-प्रतिबलित क्षेत्रों से कृषि उत्पादन में वृद्धि करने में राष्ट्रीय जल-विभाजक परियोजना के प्रभाव को सविस्तार स्पष्ट कीजिए। (विषय/टॉपिक: परियोजना, अंक: 10)

  3. खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रक की चुनौतियों के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा अपनाई गई नीति को सविस्तार स्पष्ट कीजिए। (विषय/टॉपिक: नीति, अंक: 15)

  4. अनाज वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने हेतु सरकार द्वारा कौन-कौन से सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं? (विषय/टॉपिक: PDS, अंक: 15)


2020

  1. रिक्तीकरण परिदृश्य में विवेकी जल उपयोग के लिए जल भंडारण और सिंचाई प्रणाली में सुधार के उपायों को सुझाइए। (विषय/टॉपिक: उपायों, अंक: 15)

  2. धान-गेहूँ प्रणाली को सफल बनाने के लिए कौन-से प्रमुख कारक उत्तरदायी हैं? इस सफलता के बावजूद यह प्रणाली भारत में अभिशाप कैसे बन गई है? (विषय/टॉपिक: कारक, अंक: 15)

  3. भारत में कृषि उत्पादों के परिवहन एवं विपणन में मुख्य बाधाएं क्या हैं? (विषय/टॉपिक: परिवहन एवं विपणन, अंक: 10)

  4. देश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की चुनौतियां एवं अवसर क्या हैं? खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित कर कृषकों की आय में पर्याप्त वृद्धि कैसे की जा सकती है? (विषय/टॉपिक: खाद्य प्रसंस्करण, अंक: 10)


2021

  1. भारत के जल संकट के समाधान में, सूक्ष्म-सिंचाई कैसे और किस सीमा तक सहायक होगी? (विषय/टॉपिक: सूक्ष्म सिंचाई, अंक: 10)

  2. फ़सल विविधता के समक्ष मौजूदा चुनौतियां क्या हैं? उभरती प्रौद्योगिकियां फ़सल विविधता के लिए किस प्रकार अवसर प्रदान करती हैं? (विषय/टॉपिक: प्रौद्योगिकी, अंक: 15)

  3. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं? खाद्य सुरक्षा विधेयक ने भारत में भूख तथा कुपोषण को दूर करने में किस प्रकार सहायता की है? (विषय/टॉपिक: अधिनियम, अंक: 15)

  4. देश के कुछ भागों मे भूमि सुधारों ने सीमांत और लघु किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किस प्रकार सहायता की है? (विषय/टॉपिक: स्थिति, अंक: 10)


2022

  1. समेकित कृषि प्रणाली क्या है? भारत में छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह कैसे लाभदायक हो सकती है? (विषय/टॉपिक: योजना, अंक: 15)

  2. भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के कार्यक्षेत्र और महत्व का सविस्तार वर्णन कीजिए। (विषय/टॉपिक: खाद्य प्रसंस्करण, अंक: 10)

  3. भारत में कृषि उत्पादों के विपणन की ऊर्ध्वमुखी और अधोमुखी प्रक्रिया में मुख्य बाधाएं क्या हैं? (विषय/टॉपिक: विपणन, अंक: 15)

  4. भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की प्रमुख चुनौतियां क्या हैं? इसे किस प्रकार प्रभावी तथा पारदर्शी बनाया जा सकता है? (विषय/टॉपिक: PDS, अंक: 10)


2023

  1. खपत पैटर्न एवं विपणन दशाओं में परिवर्तन के संदर्भ में, भारत में फसल प्रारूप (क्रॉपिंग पैटर्न) में हुए परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए। (विषय/टॉपिक: पैटर्न, अंक: 15)

  2. कृषि उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन में ई-तकनीक किसानों की किस प्रकार मदद करती है? इसे समझाइए। (विषय/टॉपिक: प्रौद्योगिकी, अंक: 10)

  3. भारत में भूमि सुधार के उद्देश्यों एवं उपायों को बताइए। आर्थिक मापदंडों के अंतर्गत, भूमि जोत पर भूमि सीमा नीति को कैसे एक प्रभावी सुधार माना जा सकता है, विवेचना कीजिए। (विषय/टॉपिक: नीति, अंक: 10)

  4. भारत में कृषि क्षेत्र को प्रदान की जाने वाली प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सब्सिडी क्या है? विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा उठाए गए कृषि सब्सिडी संबंधित मुद्दों की विवेचना कीजिए। (विषय/टॉपिक: सब्सिडी, अंक: 15)


2024

  1. भारत में स्वास्थ्य एवं पोषण की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मोटे अनाजों की भूमिका को समझाइए। (विषय/टॉपिक: पैटर्न, अंक: 10)

  2. हाल के दिनों में भारतीय सिंचाई प्रणाली के सामने क्या प्रमुख चुनौतियां हैं? कुशल सिंचाई प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों को बताइए। (विषय/टॉपिक: उपायों, अंक: 15)

  3. देश के कुछ भागों में भूमि सुधारों के सफल कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी कारक क्या थे? स्पष्ट कीजिए। (विषय/टॉपिक: विकास, अंक: 10)

  4. भारत में कृषि कीमतों के स्थिरीकरण के लिए सुरक्षित भंडार (बफर स्टॉक) के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए। बफर स्टॉक के भंडारण से जुड़ी चुनौतियां क्या हैं? विवेचना कीजिए। (विषय/टॉपिक: PDS, अंक: 15)


2025

  1. भारत में किसानों द्वारा उच्च मूल्य वाली फसलों के चयन के निर्णय को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए। (विषय/टॉपिक: पैटर्न, अंक: 10)

  2. भारत में घटते भूजल के लिए उत्तरदायी कारकों का परीक्षण कीजिए। भूजल में ऐसी क्षीणता को कम करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? (विषय/टॉपिक: भूजल, अंक: 15)

  3. भारत में कृषि वस्तुओं की आपूर्ति शृंखला प्रबंधन के क्षेत्र तथा महत्व की विस्तार से व्याख्या कीजिए। (विषय/टॉपिक: SCM, अंक: 10)

  4. भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विस्तार का परीक्षण कीजिए। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में रोजगार अवसरों को सृजित करने हेतु, सरकार द्वारा किए गए उपायों का विस्तार से उल्लेख कीजिए। (विषय/टॉपिक: खाद्य प्रसंस्करण, अंक: 15)

إرسال تعليق

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.