अर्थव्यवस्था का परिचय, प्रमुख अंग, प्रकार और महत्व
अर्थव्यवस्था का परिचय, प्रमुख अंग, प्रकार और महत्व
अर्थव्यवस्था का परिचय इकॉनॉमी शब्द की उत्पत्ति: 'इकॉनॉमी' एक आधुनिक शब्द है, इस शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के 'ओइकॉरस' और 'इरमरस' के संयोग से हुई है, जिसमें ओइकॉरस का तात्पर्य घर और इरमरस का अर्थ प्रबंधन होता है, जिसका संक्षिप्त रूप घर से संबंधित प्रबंधन है। अर्थशास्त्र: इसमें संसाधनों के वितरण से संबंधित कार्यों का अध्ययन किया जाता है, इसमें संसाधनों के वितरण के सैद्धांतिक पक्ष पर चर्चा की जाती है। अर्थव्यवस्था की उत्पत्ति का कारण: देश के सीमित संसाधनों और जनसंख्या के मध्य संतुलन की स्थापना के उद्देश्य से अर्थव्यवस्था का विकास किया गया है, अर्थात जनसंख्या की आवश्यकताओं के अनुसार संसाधनों का वितरण अर्थव्यवस्था के माध्यम से किया जाता है। इसमें संसाधनों के वितरण के व्यावहारिक पक्ष पर चर्चा की जाती है। अर्थव्यवस्था के प्रमुख अंग उत्पादन: अर्थव्यवस्था का पहला अंग उत्पादन है। उत्पादन से तात्पर्य वस्तुओं और सेवाओं के निर्माण से है। उत्पादन के माध्यम से सीमित संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाता है और जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है। वितरण: उत्पादन के बाद उत्पादन…